Breaking News
Tuesday, 13-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

मोबाइल-टीवी के दौर में भी 54 साल से कायम रामलीला की परंपरा

Norat Mal Nama 13-Oct-2026
मोबाइल-टीवी के दौर में भी 54 साल से कायम रामलीला की परंपरा बीजवाड़ में जीवंत हो रहे रामायण के प्रसंग देवली ,स्मार्ट मोबाइल फोन, हर सेकंड अपडेट और टीवी के बढ़ते दौर में भी ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक परंपराएं अपनी जड़ें मजबूत बनाए हुए हैं। इसका उदाहरण ग्राम बीजवाड़ में देखने को मिल रहा है, जहां बजरंग रामलीला मंडल द्वारा लगातार 54 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार रामायण के प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर नई पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ रहे हैं। रामलीला मंडल अध्यक्ष रामरतन जाट ने बताया कि सोमवार को मंचन के दौरान विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने, भगवान राम द्वारा ताड़का वध करने तथा गंगा घाट पर ब्राह्मणों से मिलने और वंशावली पढ़ने सहित विभिन्न प्रसंगों का सजीव अभिनय प्रस्तुत किया गया। रामलीला के संरक्षक जगदीश हवलदार ने कहा कि कलियुग में यह रामलीला अमृत रूपी गंगा के समान है। उन्होंने कलाकारों से इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामलीला का आयोजन गांव और समाज की भलाई के साथ सभी के कल्याण का माध्यम है। ग्रामीणों के सहयोग से 54 वर्षों से जारी यह आयोजन आज भी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है।

Previous News

Top News