Breaking News
Monday, 15-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली पुलिस ने गौ तस्करी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

Norat Mal Nama 09-Jun-2026
गौ तस्करी मामला, फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार देवली देवली पुलिस ने गौ तस्करी के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार आरोपी आसिफ पुत्र इदरिश निवासी हीरवाड़ी बमाठेली, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (हरियाणा) को दबोचा है। घटनाक्रम के अनुसार 10 नवंबर 2025 की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि पनवाड़ मोड़ स्थित महावीर ढाबे के पास एक कंटेनर में गौवंश भरे हुए हैं। पुलिस के पहुंचते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जबकि कंटेनर से 15 गौवंश बरामद किए गए थे। इस प्रकरण में पूर्व में वाहन स्वामी सहबास अहमद को गिरफ्तार किया गया था, जिससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आसिफ की तलाश शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने गौवंश के अवैध और क्रूरतापूर्ण परिवहन में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Previous News

Top News