Breaking News
Tuesday, 05-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Norat Mal Nama 05-May-2026
उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए चर्चा की देवली ,स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संगठनों के पदाधिकारियों ने चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. रविराज सिंह से मुलाकात कर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और सुधार की आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की। चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा और सरकार की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान संगठनों ने मुख्य रूप से अस्पताल परिसर में बारिश के पानी के भराव की समस्या, पीएमओ के लिए अलग चैंबर की स्थापना, भवन की मरम्मत और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा सुरक्षा गार्डों की उचित व्यवस्था, सोनोग्राफी और ब्लड बैंक की सेवाओं को सुचारू रूप से शुरू करने, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, स्टाफ की यूनिफॉर्म और मरीजों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। चिकित्सा प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इन सभी बिंदुओं पर जल्द ही आवश्यक आदेश जारी कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान जितेंद्र चौधरी, संजय सिंहल, रतन मंगल, आशीष पंचोली, प्रमोद मंगल, राजीव गोयल, राकेश ओसवाल, सोनू ग्वाला, लोकेश सेन और अशोक दुबे सहित कई कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

Previous News

Top News