Breaking News
Friday, 01-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,पुलिस अधीक्षक जिला टोंक के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली पुलिस और जिला विशेष टीम को सफलता मिली है।

Norat Mal Nama 30-Apr-2026
देवली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार देवली ,पुलिस अधीक्षक जिला टोंक के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत देवली पुलिस और जिला विशेष टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कासीर रोड पर बुधवार देर रात घेराबंदी कर एक संदिग्ध कार को रुकवाया, जिसकी तलाशी लेने पर उसमे अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कार से करीब 2.741 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। साथ ही पुलिस ने मौके से 5 हजार 950 रुपए की नकद राशि, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डोडा पोस्त पीसने के काम आने वाला मिक्सर ग्राइंडर और आरोपी का मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी 45 वर्षीय शंकरलाल पुत्र सूरज करण निवासी ब्राह्मण निवासी कासीर, पुलिस थाना देवली है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Previous News

Top News