Breaking News
Monday, 03-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,मोहर्रम ताजिया जुलूस की अनुमति दिलाएं, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन

Norat Mal Nama 03-Aug-2026
मोहर्रम ताजिया जुलूस की अनुमति दिलाएं, एसडीओं को सौंपा ज्ञापन देवली ,शहर में कौमी एकता मंच ने सोमवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपकर 8 अगस्त को प्रस्तावित 40 वीं की मोहर्रम ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति देने की मांग की। मंच अध्यक्ष रामसिंह शेखावत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि गत 27 जुलाई को संयुक्त रूप से ताजिया जुलूस की अनुमति के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा यह कहते हुए आपत्ति जताई गई कि यह देवली में पहली बार जुलूस निकाला जा रहा है। ज्ञापन में इस आपत्ति को अनुचित बताते हुए कहा गया कि देवली शहर वर्षों से सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक रहा है तथा पूर्व में भी मोहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकलते रहे हैं। मंच ने तर्क दिया कि गणेश विसर्जन, कांवड़ यात्रा सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में सभी समुदाय मिलकर सहयोग करते हैं, इसलिए मोहर्रम जुलूस को भी अनुमति दी जानी चाहिए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि अनुमति नहीं दी गई तो 4 अगस्त से एसडीएम कार्यालय के बाहर कौमी एकता मंच अनिश्चितकालीन धरना एवं अनशन शुरू करेगा। इस दौरान देवली डीएसपी हेमराज मुंड भी मौजूद थे। ज्ञापन सौपने में रामसिंह शक्तावत, राहुल बलसोरा, महेंद्र बैरवा समेत शामिल थे।

Previous News

Top News