Norat Mal Nama
03-Apr-2026
निशानेबाज राधिका को विधायक ने भेंट की आधुनिक गन
ओलंपिक का सपना होगा साकार
देवली, विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पोल्याड़ा निवासी राष्ट्रीय निशानेबाज राधिका मीणा को दो लाख रुपए की आधुनिक गन भेंट की है।ग
राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली राधिका अब इस गन की मदद से एशियाई खेलों और ओलंपिक की तैयारी कर सकेंगी। गत तीन महीने पहले कमल शर्मा ने विधायक के देवली दौरे के दौरान राधिका और उनके माता-पिता महावीर मीणा एवं देवली पुलिस में कार्यरत शकुंतला मीणा की विधायक से मुलाकात करवाई थी। उस समय परिवार द्वारा राधिका के लिए उच्च स्तरीय गन दिलाने का निवेदन किया गया था, जिसे विधायक ने स्वीकार कर लिया था। इसे लेकर विधायक ने अनुशंसा की थी। शुक्रवार को टोंक में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने
राधिका को यह गन सौंपी।