Breaking News
Friday, 03-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , हनुमान जयंती के पावन पर्व पर देवली गांव रोड स्थित नेकचाल बालाजी मंदिर में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

Norat Mal Nama 03-Apr-2026
बालाजी मंदिर में केक काटकर मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु देवली , हनुमान जयंती के पावन पर्व पर देवली गांव रोड स्थित नेकचाल बालाजी मंदिर में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ भगवान बजरंग बली का जन्मोत्सव बड़े ही अनूठे अंदाज में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का जमावड़ा, जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेकर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विशेष चोला चढ़कर हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को गुब्बारे और पुष्पों से सजाया गया। आयोजन से जुड़े महेश मंगल ने बताया कि जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भजनों की स्वर लहरियों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में रिंकू शर्मा, संजय शर्मा, महेश मंगल, अमृत सिंहल, हनुमंत सिंह, आशुतोष शर्मा, रामराज माली, प्रमोद गोयल, रवि पंचोली, शत्रुघ्न शर्मा, दिलीप शर्मा, विवेक सोमानी, जगदीश माहेश्वरी, ज्योति स्वरूप और महेंद्र गोयल सहित समेत मौजूद थे। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देर रात तक महाआरती और प्रसादी वितरण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

Previous News

Top News