Norat Mal Nama
29-Jul-2026
देवली,चिकित्सालय देवली में सुरक्षा व्यवस्था, तैनात किए सुरक्षा गार्ड
देवली ,उप जिला चिकित्सालय देवली में मरीजों के हित, सुरक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था और परिसर में अनावश्यक भीड़भाड़ को रोकने के लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा सुरक्षा कर्मियों की व्यवस्था की गई है।
उप जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि इसके तहत अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिसर में 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है। इसे लेकर तीन गार्ड लगाए गए हैं। जनहित को ध्यान में रखते हुए अब केवल मरीजों और उनके साथ केवल एक ही आवश्यक परिजन को ही अस्पताल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परिसर में 24 घंटे तैनात सुरक्षा गार्ड बिना वजह घूमने वाले तत्वों और अनावश्यक भीड़भाड़ पर रोक लगाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने आमजन और मरीजों के परिजनों से कहा कि वे इस नई व्यवस्था में पूरा सहयोग करें, ताकि अस्पताल में शांतिपूर्ण माहौल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। उल्लेखनीय है कि किसी भी तरह की घटना होने पर अस्पताल में भीड़ लग जाती है। जिस चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों को इलाज में तो परेशानी होती है वही अव्यवस्था भी हो रही थी। इसके अलावा मनचलो व संदिग्ध अपराधी पर भी अंकुश लगेगा।