Breaking News
Wednesday, 29-Jul-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

पनवाड़ खेल मैदान में विद्यार्थियों ने लगाएं दर्जनों पौधे

Norat Mal Nama 29-Jul-2026
पनवाड़ खेल मैदान में विद्यार्थियों ने लगाएं दर्जनों पौधे देवली , पनवाड़ में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण में एक पौधा मां के नाम के तहत पनवाड़ स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को पंचायत प्रशासक सत्यनारायण के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए। यहां विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली और हर वर्ष पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान महावीर प्रसाद माली सहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ की वाइस प्रिंसिपल बरखा अग्रवाल, व्याख्याता बिना मीणा, शारीरिक शिक्षक शैलेंद्र सिंह सोलंकी, अध्यापक कैलाश वर्मा, हनुमान कुमावत सहित ग्रामीणों में भारत सिंह, गिरिराज खटीक, लक्ष्मी देवी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान गुलमोहर, करंज, सहजन, इमली और शीशम आदि पौधों की विभिन्न किस्में लगाई गईं।

Previous News

Top News