Breaking News
Thursday, 30-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,शहर में मंगलवार को पटेल नगर स्थित महावीर उद्यान के गुड मॉर्निंग क्लब ने समाज सेवा से जुड़ी एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत क्लब ने शमशान घाट में लकड़ी की खेंप दी है।15 क्विंटल लकड़ी दी

Norat Mal Nama 29-Apr-2026
गुड मॉर्निंग क्लब ने शमशान घाट में 15 क्विंटल लकड़ी दी देवली ,शहर में मंगलवार को पटेल नगर स्थित महावीर उद्यान के गुड मॉर्निंग क्लब ने समाज सेवा से जुड़ी एक सराहनीय पहल की है। इसके तहत क्लब ने शमशान घाट में लकड़ी की खेंप दी है।15 क्विंटल लकड़ी दी क्लब से जुड़े कृष्ण कुमार गोयल व महेश टाक ने बताया कि पिछले दिनों शहर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की किल्लत के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कई लोग आगे आए और लकड़ी की व्यवस्था जुटाई। इसी समस्या को देखते हुए क्लब के सदस्यों ने भी मंगलवार को क्लब की ओर से देवली-गणेश रोड स्थित श्मशान में लकड़ियों से भरी एक पिकअप भिजवाई, जिसमें करीब 1500 किलो लकड़ी है। वहीं क्लब द्वारा यहां कुल 50 क्विंटल लकड़ी का प्रबंध किया जा रहा है। लिहाजा 22 सदस्यों वाले इस गुड मॉर्निंग क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाया है।

Previous News

Top News