Breaking News
Thursday, 30-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए दो अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। नासिरदा और राजमहल को मिली 'अटल प्रगति पथ'

Norat Mal Nama 28-Apr-2026
नासिरदा और राजमहल को मिली 'अटल प्रगति पथ' की सौगात देवली ,देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए दो अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। नासिरदा और राजमहल को मिली 'अटल प्रगति पथ' की सौगात विधायक कार्यालय की सूचना के अनुसार इस बजट से नासिरदा और राजमहल ग्राम पंचायतों में दो-दो करोड़ रुपए की लागत से सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। योजना के तहत नासिरदा में पुलिस थाने से लेकर बस स्टैंड तक के मुख्य मार्ग का निर्माण होगा, वहीं राजमहल गांव के मुख्य मार्ग पर एमडीआर सीसी सड़क बनाई जाएगी। इन अटल पथों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। विकास के इन कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Previous News

Top News