Breaking News
Saturday, 25-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,विधायक राजेंद्र गुर्जर के आश्वासन के बाद किसानों का 124 दिन से जारी धरना समाप्त हुआ

Norat Mal Nama 25-Apr-2026
देवली,विधायक राजेंद्र गुर्जर के आश्वासन के बाद किसानों का 124 दिन से जारी धरना समाप्त हुआ विस्थापितों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान ​ बीसलपुर बांध के विस्थापितों का पिछले 124 दिनों से चल रहा धरना शनिवार को विधायक राजेंद्र गुर्जर की समझाइश और सकारात्मक आश्वासन के बाद आखिरकार समाप्त हो गया है। विधायक राजेंद्र गुर्जर पूर्व पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंच कर विधायक ने किसानों और विस्थापितों के बीच बात की उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें विश्वास दिलाया कि सरकार उनकी हर जायज मांग के प्रति संवेदनशील है। ​विधायक राजेंद्र गुर्जर ने इस कहा कि बीसलपुर बांध की भराव क्षमता बढ़ाए जाने से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं का गहनता से निरीक्षण किया जाएगा और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पूर्व में हुए विस्थापन के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों जैसे भूखंडों के पट्टे नहीं बन पाना या चरागाह भूमि से जुड़ी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी मुद्दों का एडीएम के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आंदोलनकारियों की सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और राहत दिलाने का पुख्ता वादा किया। ​विधायक के इस आश्वासन को देखते हुए विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सरसड़ी ने सार्वजनिक रूप से धरना समाप्त करने की घोषणा की। किसानों ने विधायक की मध्यस्थता पर संतोष व्यक्त करते हुए आंदोलन वापस ले लिया है, जिससे पिछले चार महीनों से चला आ रहा गतिरोध

Previous News

Top News