Breaking News
Saturday, 25-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,हनुमान नगर क्षेत्र के शिव विहार में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने शुभ मुहूर्त में भगवान शिवजी के मंदिर निर्माण कार्य की नींव रखी।

Norat Mal Nama 24-Apr-2026
विधायक ने रखी मंदिर की नींव : कहा- क्षेत्र में नहीं होगी विकास की कमी देवली ,हनुमान नगर क्षेत्र के शिव विहार में जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने शुभ मुहूर्त में भगवान शिवजी के मंदिर निर्माण कार्य की नींव रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह मौका क्षेत्र की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। विधायक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश भर में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं और प्रगति की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी तथा आने वाले समय में जनहित के सभी बकाया कार्य भी शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे। कार्यक्रम में गाडोली मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवाड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, समाजसेवी रामसिंह शक्तावत, मनोज सैनी, दिनेश राणावत, परमेश्वर खटीक, प्रमोद सेन, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, गाडोली सरपंच अशोक मीणा, शिवराज मीणा, मदन गोपाल मीणा सहित कई मौजूद रहे।

Previous News

Top News