Breaking News
Saturday, 02-May-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,4 महीने से भाग रहा था… आखिर यूं पकड़ा गया मादक पदार्थ सप्लायर?,एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Norat Mal Nama 02-May-2026
देवली,4 महीने से भाग रहा था… आखिर यूं पकड़ा गया मादक पदार्थ सप्लायर?,एनडीपीएस मामले का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार देवली, टोंक जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवली थाना पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एनडीपीएएस प्रकरण में पिछले 4 महीनों से फरार चल रहे इनामी मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दौलत राम के अनुसार यह आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे पारंपरिक पुलिसिंग और सटीक खुफिया इनपुट के आधार पर दबोचा गया है। पुलिस उपाधीक्षक देवली हेमराज के निकट में देवली थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। इस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी की गतिविधियों की मैपिंग की। सटीक लोकेशन चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देते हुए मुख्य सप्लायर को हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विक्रम पुत्र रघुवीर सांसी के रूप में हुई है। वह सांसी बस्ती, सावर, जिला अजमेर का निवासी है और वर्तमान में शिव कॉलोनी, कृष्णा होटल के पीछे, देवली में रह रहा था। जांच में यह खुलासा हुआ है कि विक्रम एक 'फैमिली-बेस्ड ऑर्गेनाइज्ड ट्रैफिकिंग मॉड्यूल' (पारिवारिक संगठित तस्करी तंत्र) संचालित कर रहा था। वह मुख्य रूप से स्मैक की आपूर्ति करता था और अपनी सास हेवर देवी को नियमित माल सप्लाई करता था, जिसे देवली पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। विक्रम के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वह प्रकरण एनडीपीएस एक्ट में वांछित था। उसके आपराधिक रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सावर और नासिरदा थानों में वर्ष 2021 से 2024 के बीच मादक पदार्थ तस्करी के चार से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस द्वारा चार्जशीट भी पेश की जा चुकी है। इस सफलता में हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, कांस्टेबल इस्माइल और कांस्टेबल जीतराम की भूमिका रही। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है

Previous News

Top News