Breaking News
Thursday, 02-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के धर्मशाला परिसर में एक अप्रैल को समाज की एक जनरल मीटिंग हुई।

Norat Mal Nama 02-Apr-2026
पारस बड़जात्या निर्विरोध अध्यक्ष बने देवली , शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के धर्मशाला परिसर में एक अप्रैल को समाज की एक जनरल मीटिंग हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए मंदिर व्यवस्था समिति के नए अध्यक्ष का चयन करना था। सभा के दौरान नरेश पाटोदी ने अध्यक्ष पद के लिए पारस बड़जात्या के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का वहां उपस्थित सभी समाज के लोगों ने समर्थन किया और सर्वसहमति से पारस बड़जात्या को आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष चुन लिया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष संजय पापड़ीवाल सहित ललित सोनी, मनोज जैन, ताराचन्द जैन, बाबूलाल बड़जात्या, राजेन्द्र गंगवाल, नरेश लुहाड़िया, मनोज शाह, चन्द्र प्रकाश बड़जात्या, सुनील डोसी, मयंक कोठारी और सिद्धार्थ बड़जात्या उपस्थित थे।

Previous News

Top News