Norat Mal Nama
19-Jun-2026
योग दिवस की तैयारियों को लेकर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
देवली,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सफल आयोजन को लेकर देवली ब्लॉक में तैयारियों का दौर जारी है, इसके तहत शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण शिविर में उपखंड की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर योगाभ्यास कराने वाले योग शिक्षकों को प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान दिया गया, जिसमें शारीरिक शिक्षकों और आयुर्वेद विभाग के योग शिक्षकों ने भाग लिया। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने सभी योग शिक्षकों को अपने पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को प्रोटोकॉल के अनुसार अनुशासित, व्यवस्थित और उचित प्रबंधन के साथ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से अपने जीवन में योग को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सहायक नोडल अधिकारी डॉ. हजारीलाल बैरवा, हीरालाल और मनोज कुमार भी उपस्थित थे।