Breaking News
Friday, 19-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, महिला पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित

Norat Mal Nama 19-Jun-2026
देवली, महिला पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित ------------------------------- आज दिनांक 19 जून को स्थानीय पेंशनर भवन देवली में महिला पतंजलि योग समिति की बैठक श्रीमतीअनिता लाठी प्रधानाचार्या की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिला महिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने उपस्थित महिलाओं में नवीन कार्यकारिणी का गठन करने का आग्रह किया, उपस्थित महिलाओं ने निम्न कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति किया गया। श्रीमती कमलेश मुद्रा को संरक्षका, स्वाति खत्री को तहसील महिला प्रभारी, जिया सुवालका को महामंत्री, राजेंद्र कौर को कोषाध्यक्ष, शिल्पा कंसल को सोशल मीडिया प्रभारी, वर्षा धर्मानी को संगठन मंत्री, कविता दीपक को युवती प्रभारी बनाया गया। अपने उद्बोधन में महिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने कहा कि स्वामी रामदेव जी ने योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाया । 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक कुमार दूबे, चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ,युवराज योगी ने अपने विचार प्रस्तुत किया। बैठक में सुमित्रा मेवाड़ा शिल्पा कंछल डीपी मेवाड़ा चित्र अग्रवाल सुशीला सुवालका आशा गुप्ता नैना खत्री मेरा मधुबनी प्रीति जैन सुमन मंगल रवि का सुमन माधवन इंदिरा पांचाल संगीता गर्ग शिवानी जिंदल आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Previous News

Top News