Breaking News
Friday, 18-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,दुकानदार को पाइप से पीटा, फरार हुए युवक

Norat Mal Nama 18-Sep-2026
देवली,दुकानदार को पाइप से पीटा, फरार हुए युवक देवली ,शहर के जयपुर रोड पर दौलता मोड़ स्थित टायर दुकान संचालक के साथ गुरुवार को मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने परिवाद दर्ज किया है। पीड़ित ने देवली पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। परिवाद के अनुसार अम्बापुरा कॉलोनी निवासी रिजवान खान पुत्र लाल मोहम्मद की दौलता मोड़ पर ‘लाल भाई टायर्स’ के नाम से दुकान है। रोजाना की तरह वह दुकान खोलकर जयपुर रोड की तरफ खुले स्थान पर गया था। आरोप है कि सुबह करीब 10:30 बजे पोल्याड़ा निवासी प्रेमराज सांसी और लखन सांसी वहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करते हुए पीवीसी पाइप से उस पर हमला कर दिया। पीड़ित के विरोध करने के बावजूद आरोपी उसे लगातार पीटते रहे। वारदात के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर गाड़ी से आए थे और वे नशे के अवैध कारोबार में लिप्त हैं। साथ ही पास खड़ी बोलेरो गाड़ी में धारदार बरछीनुमा कुल्हाड़ी जैसा हथियार होने की बात भी सामने आई है। मामले में थाने के एएसआई बजरंग लाल ने परिवाद पर संज्ञान लेते हुए संबंधित बीट कांस्टेबल दीपक कुमार को जांच कर थाना प्रभारी को रिपोर्ट देने को कहा है। इधर, पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल कराया है। गुस्साए लोगों ने उक्त कार के टायरों की हवा निकाल दी।

Previous News

Top News