Breaking News
Tuesday, 18-Aug-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की बैठक कल

Norat Mal Nama 18-Aug-2026
देवली,आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर कांग्रेस की कल बैठक सांसद हरिश्चंद्र मीना रहेंगे मौजूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महादेव मीणा व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय, पेट्रोल पंप चौराहा, देवली में संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवली के तत्वाधान में 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यालय, देवली में दोपहर 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरीश चन्द्र मीना जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। बैठक में विधानसभा प्रभारी ईश्वर खोईवाल उपचुनाव प्रत्याशी के सी मीना सहित क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होकर आगामी चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक गतिविधियों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक के दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी नगरपालिका एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सांसद हरीश चन्द्र मीना कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों से संवाद कर आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान करेंगे। क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ता से अनुरोध है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस संगठन को शक्ति प्रदान करें।

Previous News

Top News