Norat Mal Nama
18-May-2026
देवली ,स्थानीय उप जिला अस्पताल देवली में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की दिशा में कदम उठाया गया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कक्ष का उद्घाटन हुआ
दरअसल अस्पताल परिसर में सोमवार को प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) कक्ष का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पर कई वरिष्ठ चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। यहां डॉ. सुधीर माथुर, डॉ. किशनलाल मीणा, डॉ. नन्दकिशोर मीणा, डॉ. कुलदीप सिंह और डॉ. जगनलाल मीणा सहित अस्पताल स्टाफ के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। नए कक्ष के शुभारंभ के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने चिकित्सालय की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को गति देने तथा मरीजों को बेहतर व त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने अस्पताल के विकास को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देवली उप जिला अस्पताल को जनहितैषी स्वास्थ्य सेवाओं का एक आदर्श और बेहतर केंद्र बनाना हैं। वहीं ब्लड बैंक और सोनोग्राफी मशीन की सेवाओं को भी अतिशीघ्र विधिवत रूप से प्रारम्भ कर दिया जाएगा,