Breaking News
Friday, 18-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 18 सितंबर को

Norat Mal Nama 17-Sep-2026
स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर 18 सितंबर को देवली। स्वर्गीय श्री सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री जाट समाज विकास समिति देवली के तत्वावधान में 18 सितंबर, शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के युवाओं सहित आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। रक्तदान शिविर का आयोजन देवली केशव ब्लड बैंक के पास, पेट्रोल पंप के समीप स्थित बिल्डिंग में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त एकत्रित किया जाएगा तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। समिति के जितेंद्र चौधरी ने बताया कि रक्त का निर्माण किसी मशीन में नहीं किया जा सकता। जरूरत के समय किसी मरीज के लिए रक्त की उपलब्धता केवल स्वैच्छिक रक्तदान से ही सुनिश्चित की जा सकती है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है। इसी भावना के साथ स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर इस मानवीय एवं पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। समिति की ओर से देवली एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे 18 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदान करें और इस नेक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में शामिल होकर स्वर्गीय सुरेंद्र पाल सिंह चौधरी की पुण्यतिथि को सेवा एवं मानव कल्याण के कार्य से सार्थक बनाने का आह्वान किया है।

Previous News

Top News