Breaking News
Thursday, 17-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,एक यूनिट रक्तदान बचा सकता है, किसी की जिंदगी: रक्तदान कैंप

Norat Mal Nama 17-Sep-2026
देवली,एक यूनिट रक्तदान बचा सकता है, किसी की जिंदगी: रक्तदान कैंप देवली ,सीआईएसएफ आरटीसी परिसर देर में विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला कलक्टर टीना डाबी ने किया। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आमजन एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह, उपजिला अस्पताल देवली के प्रभारी डॉ. रविराज सिंह, बीसीएमएचओं मनीष लोधी, भामाशाह नवल मंगल सहित सीआईएसएफ आरटीसी के जवान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। यहां 50 यूनिट रक्तदान किया गया।

Previous News

Top News