Norat Mal Nama
16-Sep-2026
देवली,कजोड़ी देवी ने भाजपा से पालिकाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन
देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 9 की निर्वाचित पार्षद कजोड़ी देवी ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
कजोड़ी देवी ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद कविता जैन भी मौजूद रहीं।
देवली नगर पालिका अध्यक्ष पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर को निर्धारित है।