Breaking News
Wednesday, 17-Jun-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,धनराज के परिजनों को मिली मदद : प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बनी सहमति,मृतक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता और संविदा पर नौकरी का आश्वासन

Norat Mal Nama 16-Jun-2026
देवली,धनराज के परिजनों को मिली मदद : प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बनी सहमति,मृतक के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता और संविदा पर नौकरी का आश्वासन देवली। उपखंड के गांवड़ी पंचायत के दुर्गापुरा ढाणी निवासी धनराज बैरवा की करंट से हुई मृत्यु के बाद उपखंड कार्यालय पर चल रहा धरना सोमवार रात को प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार, देवली डीएसपी हेमराज मुंड और प्रशिक्षु आरपीएस कुसुम की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक चली वार्ता के बाद इस मामले का पटाक्षेप हुआ। बीएसएस सुप्रीमो नरेश मीणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों को बातचीत के मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया और प्रशासन द्वारा दी गई राहत पर सहमति जताई। समझौते के तहत धनराज बैरवा के परिजनों को कुल 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें 5 लाख रुपए का चेक विद्युत निगम की ओर से योजना में दिया जाएगा। जबकि 5 लाख रुपए आयुष्मान बीमा योजना के तहत और शेष 5 लाख रुपए सामूहिक सहयोग से दिए जाएंगे। इसके अलावा मृतक के परिवार को संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है और मृतक की पत्नी को आंगनवाड़ी में भी रोजगार दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। परिवार की तीनों बेटियों को पालनहार योजना के तहत 1500-1500 रुपए की राशि मिलेगी तथा इंदिरा आवास उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया है। अतिरिक्त सहायता के रूप में नरेश मीणा ने अपनी ओर से एक लाख रुपए और सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा ने भी एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस दौरान एक अन्य विद्युत हादसे में घायल हुए सावंतगढ़ निवासी मुकेश को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ देने और उसे भी पालनहार योजना के तहत 1500-1500 रुपए प्रतिमाह योजना में दिलाने पर सहमति बनी। धरना स्थल पर वार्ता के बाद देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से एक संदेश साझा करते हुए कहा कि हमें मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को त्यागना चाहिए और किसी के निधन के अवसर पर मृत्यु भोज का आयोजन नहीं करना चाहिए। सहायता राशि का उपयोग मृतक के परिजनों के सुरक्षित भविष्य के लिए किया जाना चाहिए। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच देवली के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, भीम सेना के प्रदेश अध्यक्ष रवि मेघवाल, सुरेंद्र बैरवा, यादराम मीणा सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गत विद्युत खंभे पर काम करने के दौरान दुर्गापुरा ढाणी निवासी धनराज पुत्र दुर्गालाल बैरवा करंट से झुलस गया था। इसके बाद में जयपुर अस्पताल में दोनों हाथ काटे गए। वहीं उसकी रविवार को मौत हो गई थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और रविवार से यहां धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसका सोमवार रात पटाक्षेप हुआ।

Previous News

Top News