Breaking News
Monday, 16-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,सिरोही ग्राम में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विधायक राजेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे।

Norat Mal Nama 16-Mar-2026
कार्यकर्ताओं को मिला संगठन का पाठ, सुनीं सतवाड़ा के ग्रामीणों की फरियाद भाजपा के आवासीय प्रशिक्षण शिविर शुरू देवली,सिरोही ग्राम में भाजपा के दो दिवसीय आवासीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें विधायक राजेंद्र गुर्जर उपस्थित रहे। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर ने बताया कि प्रदेश एवं जिला भाजपा संघटन की योजना पर सोमवार को देवली देहात मण्डल का प्रशिक्षण शिविर वीर तेजा संस्थान सिरोही ग्राम में आयोजित किया गया। जिसमें पहले दिन मुख्य वक्ता राजेन्द्र गुर्जर ने शिविर ओर केन्द्र ओर राज्य सरकार की विकास योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से भारत का डंका बज रहा है। देश आज सुरक्षित हाथों में है व भारत की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर पाता है। गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, शिविर में जिला मंत्री बीना छामुनिया ने जनसंघ एवं भाजपा की स्थापना पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार बनवारी चौधरी ने केन्द्र ओर राज्य सरकार की विकास योजना पर प्रकाश डाला व आमजन को योजना को लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित किया। देहात मण्डल प्रभारी पदम जैन बीजवाड़ ने प्रशिक्षण शिविर योजना के बारे में विस्तार से बताया। शिविर में आईटी सेल के जिला प्रभारी लोकेश गुप्ता ने पार्टी में सोशल मीडिया ओर ऐआई की भूमिका उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। शिविर में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन सतवाड़ा गांव के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर से मिलकर गांव में सामुदायिक भवन, जर्जर सड़क और पेयजल संकट के स्थाई समाधान की पुरजोर मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक भवन के अभाव में सार्वजनिक कार्यक्रमों और बावड़ी के बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा होती है, वहीं सतवाड़ा से चौराहा तक की एक किलोमीटर सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। जिसका नवनिर्माण व नाली निर्माण अति आवश्यक है। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए अवैध कनेक्शन हटाने और नई टंकी का कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया गया जिससे सतवाड़ा, नेगड़िया और नयागांव को नियमित आपूर्ति मिल सके। ज्ञापन देने वालों में परशुराम जाट, जगदीश केवट, रामरतन जाट, कैलाश शर्मा, बैजनाथ जाट, जगदीश जाट, महिपाल सिंह, मड़ाराम केवट, नन्दराम जाट, बजरंग लाल जांगिड़, बद्रीलाल चौधरी , महावीर चौधरी, राधेश्याम पांचाल, धारासिंह केवट, राजेश मीणा, सुरेश प्रजापति, देशराज जाट और मुकेश प्रजापति सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Previous News

Top News