Norat Mal Nama
16-Mar-2026
अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर टोंक–सवाई माधोपुर का बढ़ा गौरव,सांसद हरीश चन्द्र मीना भारत–नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित हुये
टोंक–सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरीश चन्द्र मीना को 18वीं लोकसभा की अवधि के लिए गठित भारत–नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह (India–Nigeria Parliamentary Friendship Group) का सदस्य नामित किया गया है।
इस संबंध में लोकसभा सचिवालय, नई दिल्ली के सम्मेलन एवं प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ द्वारा उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया गया है।
भारत–नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संवाद, सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को सुदृढ़ करना है।
इस मंच के माध्यम से दोनों देशों के के बीच विचारों का आदान-प्रदान,संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरे तथा व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में विकास हेतु आपसी सहयोग को प्रोत्साहित किया जाता है।
सांसद हरीश चन्द्र मीना का इस प्रतिष्ठित संसदीय समूह में सदस्य के रूप में नामित होना टोंक–सवाई माधोपुर संसदीय क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से भारत और नाइजीरिया के बीच संसदीय कूटनीति को मजबूती मिलेगी और अंतरराष्ट्रीय संसदीय मंच पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर सांसद महोदय ने बताया कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करते हुए भारत और नाइजीरिया के बीच मित्रता, सहयोग और संसदीय संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।