Norat Mal Nama
15-Sep-2026
टोंक,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिटी नंबर 12 टोंक में सेवा भारती समिति द्वारा सुपोषित भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शशि कटियार द्वारा छात्र - छात्राओं को संतुलित आहार ,पोषण का महत्व समझाया गया । अन्य वक्ता सत्यनारायण नामा द्वारा जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रधानाचार्य किशन लाल कुम्हार ने बताया कि योग प्राणायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखकर दवाओं पर होने वाली फिजूल खर्च से बचा जा सकता है। इस अवसर पर अमीनुद्दीन ,मनीष नामा ,मनोज सोयल आदि उपस्थित रहे।