Breaking News
Sunday, 15-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,क्षेत्र के असाक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न केंद्रों पर 'बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान' परीक्षा का आयोजन हुआ।

Norat Mal Nama 15-Mar-2026
238 नवसाक्षरों ने कलम थामी, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान परीक्षा देवली,क्षेत्र के असाक्षरों को साक्षर करने के उद्देश्य से रविवार को विभिन्न केंद्रों पर 'बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान' परीक्षा का आयोजन हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड़ में 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे 140 महिला-पुरुष परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनके पास पूर्व में कोई शैक्षणिक प्रमाण पत्र नहीं था। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चली इस परीक्षा को केन्द्राध्यक्ष व अध्यापक सांवर लाल कुमावत, साक्षरता प्रभारी रामकुवार मीणा, वीक्षक सीमा जाट, मनीषा मीणा और मीना कुमारी ने सुचारू रूप से संपन्न करवाया। इसी तरह पीईईओ क्षेत्र गांवड़ी के विभिन्न केंद्रों पर भी नवसाक्षर परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा प्रभारी अनिरूद्ध गौतम ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरुपुरा, सीतारामपुरा और उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोडिया में कुल 98 महिला-पुरुषों ने परीक्षा देकर साक्षरता की ओर कदम बढ़ाए। पंचायत शिक्षा अधिकारी रविशंकर मीणा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नवसाक्षरों से संवाद किया। गौरतलब है कि निरक्षरता उन्मूलन के लिए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षरों के लिए यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष निरंतर चलाया जा रहा है।

Previous News

Top News