Breaking News
Sunday, 15-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली , माहे रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है, लेकिन शहर में रोजा इफ्तार पार्टियों का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दे रहा है।

Norat Mal Nama 15-Mar-2026
रमजान के अंतिम 'अशरे' की फजीलत पर प्रकाश डाला सीआईएसएफ मस्जिद में हुई दावत-ए-इफ्तार देवली , माहे रमजान अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है, लेकिन शहर में रोजा इफ्तार पार्टियों का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दे रहा है। देवली के विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवियों द्वारा रोजेदारों और नमाजियों के लिए दावत-ए-इफ्तार के आयोजन किए जा रहे हैं। जहां लोग सामूहिक रूप से रोजा खोलकर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी तरह शहर के डॉ. मुश्ताक अहमद द्वारा सीआईएसएफ मस्जिद में एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों और नमाजियों ने शिरकत की और एक साथ बैठकर खुदा से दुआएं मांगी।।इस मुबारक मौके पर हाफिज कारी मुकीम रजा ने रमजान के अंतिम 'अशरे' (अंतिम दस दिन) की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि रमजान की 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29वीं रातें 'लैलातुल कद्र' यानी शब-ए-कद्र की पवित्र रातें होती हैं, जिनमें की गई इबादत का दर्जा सबसे ऊंचा है। उन्होंने कहा कि इन रातों में खुदा की विशेष इबादत करें और समाज के जरूरतमंद तबके तक राहत किट, ईद किट, जकात और फितरा पहुंचाएं।

Previous News

Top News