Norat Mal Nama
12-Mar-2026
दांडी मार्च की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को दी भावांजलि
देवली,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में 12 मार्च 1930 को शुरू हुई ऐतिहासिक दांडी यात्रा की स्मृति में गुरुवार को नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ।
नगर पालिका के समीप स्थित दांडी मार्च स्मारक पर सुबह 11 बजे कांग्रेस नेताओं ने पुष्प।अर्पित किए और माल्यार्पण कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को याद किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुआ था।। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, दिनेश जैन, राजीव जैन, पंकज नथैया, रोहित चंदेल, राजू पाठक, राजू ग्वाला, इस्तुकार अली और राजेन्द्र चांवरिया सहित मौजूद थे।