Breaking News
Tuesday, 10-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,राजस्थान रोडवेज की बस में मंगलवार को सफर कर रहे यात्रियों को उस वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब एक युवक ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया।

Norat Mal Nama 10-Mar-2026
बस में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, पथराव कर तोड़ा कांच महिला यात्री को किया चोटिल देवली,राजस्थान रोडवेज की बस में मंगलवार को सफर कर रहे यात्रियों को उस वक्त भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब एक युवक ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। मामला अलवर से झालावाड़ जा रही अलवर डिपो की बस का है, जिसमें देवली के पटवा बाजार निवासी नरेंद्र बारेठ ने टिकट लेने की बात को लेकर परिचालक धर्मराज गुर्जर से विवाद शुरू कर दिया। युवक शराब के नशे में धुत था और बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ भी अभद्रता कर रहा था। बस में मौजूद पुलिस कांस्टेबल मीठालाल ने जब उसे समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो वह और अधिक उग्र हो गया। जैसे ही बस देवली पहुंची, आरोपी युवक नीचे उतरा और अचानक बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पथराव में बस का फ्रंट शीशा टूट गया और गेट के पास बैठी साकेत कॉलोनी निवासी महिला यात्री प्रेमलता चतुर्वेदी पत्नी गोविंद स्वरूप चतुर्वेदी के हाथ पर पत्थर जा लगा। पत्थर की चोट से महिला के हाथ का चूड़ा टूट गया और उन्हें मामूली चोटें आईं। इस अचानक हुए हमले से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री सहम गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोगों की मदद से आरोपी को तुरंत दबोच लिया गया और चालक बस को सीधे थाने ले आया। पुलिस ने परिचालक की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Previous News

Top News