Breaking News
Tuesday, 10-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल देवली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुई एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कड़ा रोष व्यक्त किया है।

Norat Mal Nama 10-Mar-2026
देवली,दिल्ली में युवक की हत्या, देवली में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन देवली,विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल देवली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में हुई एक हिंदू युवक की हत्या के विरोध में कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में मंगलवार सुबह संगठन के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि होली के पर्व के दौरान घटी एक सामान्य सी घटना के बाद विशेष समुदाय के लोगों द्वारा युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे सभी हिंदू समाज में आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के प्रखंड मंत्री विशाल राव, प्रखंड संयोजक राजू सरकार, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू और नगर संयोजक गोविंद राव सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous News

Top News