Norat Mal Nama
10-Mar-2026
देवली में चेटीचंड महोत्सव की तैयारियां शुरू
सिंधी समाज की बैठक हुई
देवली ,शहर की पूज्य सिंधी पंचायत संस्था द्वारा आगामी चेटीचंड पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
समाज अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि 20 मार्च को चेटीचंड का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर स्थानीय गुरुद्वारे में समाज की एक विशेष बैठक हुई, जिसमें उत्सव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नरेंद्र सुखवानी, विजय नवलानी, सुरेश विश्नानी, ठाकुर धर्मानी, खेमचंद खत्री, भगवान खत्री, पवन खत्री, पीयूष खत्री, चौथमल खत्री और राजकुमार रूपेता सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।