Norat Mal Nama
01-Aug-2026
देवली,24 घंटे में शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद
देवली पुलिस ने एक प्रकरण में कामयाबी हासिल करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में वांछित एक शातिर चोर को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
देवली थाना प्रभारी प्रीति रत्नू के अनुसार इस मामले परिवाद रिंकू तेजी पुत्र जगदीश तेजी, निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, देवली ने थाना देवली पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बस स्टैंड देवली के पीछे टेंट हाउस के पास से खड़ी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय स्तर पर पूछताछ के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूछताछ के दौरान, पुलिस ने आरोपी अखिलेश सिंह पुत्र मोती सिंह चारण निवासी नयावास झोंपड़िया राजावतान, थाना राहुवास, जिला दौसा (हाल न्यू मण्डी रोड, थाना कोतवाली दौसा) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर, आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और अपने नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी रामनगरिया, जिला जयपुर शहर पूर्व में वर्ष 2021 में मामले दर्ज हैं। पुलिस कार्रवाई टीम में सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह, पुलिसकर्मी राजाराम, हरीश आकाश, शामिल थे।