Breaking News
Friday, 02-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली में दिनदहाड़े पटेल नगर में 30 लाख के सोने के आभूषण चोरी, कुछ मिनटों में

Norat Mal Nama 01-Oct-2026
देवली में दिनदहाड़े पटेल नगर में 30 लाख के सोने के आभूषण चोरी, कुछ मिनटों... सीसीटीवी में कैद हुई संदिग्ध युवती, पटेल नगर में लाखों के आभूषण चोरी देवली शहर के पटेल नगर स्थित आवासीय कॉलोनी में गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक युवती द्वारा घर में घुसकर करीब 30 लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात के समय मकान मालिक बाजार गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी पास की गली में अपने पिता बालमुकुंद सोमानी के लिए चाय बनाने गई थीं। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जानकारी के अनुसार बीसलपुर परियोजना से सेवानिवृत्त कर्मचारी महेश प्रकाश लाठी के मकान में वारदात हुई। पार्षद रामनिवास मीणा के अनुसार दंपती आपसी सहमति से घर की चाबी सीढ़ियों के पास एक निर्धारित स्थान पर रखते थे। बताया गया और अनुमान है कि करीब 3:44 से 3:47 बजे के बीच एक युवती वहां पहुंची और चाबी की मदद से बेडरूम का दरवाजा खोलकर अलमारी में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई। वहीं 3:44 से पहले यह युवती कैलाश चौबे के मकान में थी। चोरी हुए आभूषणों में करीब 17 तोला वजनी चूड़ी कड़े दो सेट, शीशफूल का एक सेट, दो अंगूठियां तथा एक रखड़ी-डोरा सहित अन्य आभूषण बताए गए हैं। जिनकी बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपए सामने आई है। परिजनों के घर लौटने पर अलमारी के ताले खुले मिले और सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद वारदात का पता चला। बताया गया कि संबंधित मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। हालांकि पास के कैलाश चौबे के मकान में लगे कैमरों में एक युवती के सीढ़ियों पर आती-जाती तस्वीरें कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर युवती की पहचान और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना पर देवली थाने के सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पार्षद रामनिवास मीणा सहित आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हुए। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दी जानी है। घटना के बाद पटेल नगर में हड़कंप मच गया।

Previous News

Top News