Norat Mal Nama
01-Oct-2026
देवली राजकीय अस्पताल का ओपीडी समय बदला
देवली ,राज्य सरकार के निर्देशानुसार राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में ओपीडी के समय में परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने कार्यालय आदेश जारी किया है।
नए आदेश के अनुसार अब अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 से अपरान्ह 3 बजे तक रहेगा। वहीं रविवार और राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी सुबह 9 से 11 बजे तक संचालित होगी। लिहाजा रोगियों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए इसी वक्त आना होगा।