Breaking News
Tuesday, 01-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

कांग्रेस के सभी 35 पत्ते खुले, देवली निकाय चुनाव की तस्वीर हुई साफ

Norat Mal Nama 31-Aug-2026
कांग्रेस के सभी 35 पत्ते खुले, देवली निकाय चुनाव की तस्वीर हुई साफ देवली नगरपालिका आम चुनाव को लेकर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची की तस्वीर लगभग पूरी तरह साफ हो चुकी है। कुल 35 वार्डों के पार्टी के प्रत्याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। जबकि इससे पहले भाजपा अपने नाम घोषित कर चुकी है। जारी अधिकृत विवरण के अनुसार वार्ड 1 से दामोदर नाथ, वार्ड 2 से अंकित चौधरी, वार्ड 3 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 4 से कैलाश वर्मा, वार्ड 5 से राकेश रैगर, वार्ड 6 से सुरेश कुमार, वार्ड 7 से रोहित कुमार चंदेल, वार्ड 8 से माफरोज बानो, वार्ड 10 से माया देवी, वार्ड 11 से राजू ग्वाला, वार्ड 12 से सौरभ जिंदल, वार्ड 13 से राहुल सुवालका, वार्ड 14 से अब्दुल कादर, वार्ड 15 से गोपाल दर्जी, वार्ड 16 से विनोद पुजारी, वार्ड 17 से चन्द्रकान्ता जैन, वार्ड 18 से नेहा सेन तथा वार्ड 19 से जितेन्द्र कुमार जैन को मैदान में उतारा गया है। वहीं वार्ड 20 से शम्मी रंगरेज, वार्ड 21 से प्रीतपाल कौर, वार्ड 22 से राकेश जैन, वार्ड 23 से भीमराज जैन, वार्ड 24 से श्यामा देवी, वार्ड 25 से धवन कुमार सुवालका, वार्ड 26 से कलावती जांगिड़, वार्ड 27 से रामनिवास मीना, वार्ड 28 से साक्षी सिंह, वार्ड 29 से रिंकेश बैरवा, वार्ड 30 से इरफान, वार्ड 31 से रानी देवी मीना, वार्ड 32 से नाथूलाल धाकड़, वार्ड 33 से बबलू पांचाल, वार्ड 34 से अशोक कुमार मीना तथा वार्ड 35 से संतोषी देवी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे। इसके बाद देवली पालिका चुनाव में कांग्रेस के सभी 35 वार्डों के उम्मीदवार पूरी तरह चुनावी रण में नजर आएंगे। यह सूची कांग्रेस के पदाधिकारियों ने दी है।

Previous News

Top News