Breaking News
Tuesday, 01-Sep-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

नगर पालिका चुनाव: भाजपा के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी, वार्डवार चेहरों पर लगी मुहर

Norat Mal Nama 31-Aug-2026
नगर पालिका चुनाव: भाजपा के सभी 35 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी, वार्डवार चेहरों पर लगी मुहर देवली,नगर पालिका क्षेत्र के सभी 35 वार्डों के लिए प्रतिनिधियों की अधिकृत सूची घोषित कर दी गई है। सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और वार्ड स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। भाजपा सूत्रों के अनुसार घोषित सूची के अनुसार वार्ड 1 से गोविंद राम माली, वार्ड 2 से राजेश गुर्जर, वार्ड 3 से सोना देवी, वार्ड 4 से भूपेंद्र कुमार रैगर और वार्ड 5 से मनोज बलाई को मौका मिला है। वहीं वार्ड 6 से वीरेंद्र कुमार वर्मा, वार्ड 7 से ललित तेजी, वार्ड 8 से नीलू कुमारी जाट, वार्ड 9 से कजोड़ी देवी तथा वार्ड 10 से पूर्णिमा खरेडीया के नाम पर मुहर लगी है। इसी तरह वार्ड 11 से आरती ग्वाला, वार्ड 12 से संजय सिंहल, वार्ड 13 से विष्णु कुमार टेलर, वार्ड 14 से नेमीचंद जैन, वार्ड 15 से कुलदीप चौधरी, वार्ड 16 से विनोद साहू, वार्ड 17 से निरमा कुमारी शर्मा, वार्ड 18 से अंजू शर्मा, वार्ड 19 से रवि साहू और वार्ड 20 से सत्यनारायण तोषनीवाल मैदान में हैं। आगे के वार्डों में वार्ड 21 से कविता जैन, वार्ड 22 से दिनेश जैन, वार्ड 23 से शिव भगवान पाठक, वार्ड 24 से कमलेश चौधरी, वार्ड 25 से नीरज जैन, वार्ड 26 से सुनीता गौतम, वार्ड 27 से धनराज मीणा, वार्ड 28 से डिम्पल शर्मा, वार्ड 29 से नंदकिशोर कोली और वार्ड 30 से विजय चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। अंतिम चरण के वार्डों में वार्ड 31 से प्रेम देवी मीणा पत्नी नाहर सिंह, वार्ड 32 से लक्ष्मण धाकड़, वार्ड 33 से कृष्णप्रताप नरुका, वार्ड 34 से मनोज मीणा तथा वार्ड 35 से ललता देवी का नाम शामिल है। सभी 35 वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब क्षेत्र में चुनावी प्रचार और जनसंपर्क का दौर पूरी तरह गति पकड़ चुका है।

Previous News

Top News