Breaking News
Saturday, 18-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,जेजेएम कार्यों और फिल्टर प्लांट का भौतिक सत्यापन किया

Norat Mal Nama 18-Apr-2026
देवली,जेजेएम कार्यों और फिल्टर प्लांट का भौतिक सत्यापन किया टोंक जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को पेयजल समस्या ग्रस्त गांवों में पाइपलाइन और हैंडपंप मरम्मत का विशेष अभियान चलाया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किए गए इन कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने ग्राम पंचायत पनवाड़ में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने देवली शहर के फिल्टर प्लांट का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Previous News

Top News