Norat Mal Nama
17-Jul-2026
तीन पीढ़ियों की डॉक्टर बनने की विरासत आगे बढ़ाएगा प्रत्युष
देवली ,शहर के चिकित्सक परिवार के होनहार छात्र प्रत्युष जैन ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा में 720 में से 646 अंक प्राप्त कर 1731वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। तीन पीढ़ियों की डॉक्टर बनने की विरासत आगे बढ़ाएगा प्रत्युष
इस उपलब्धि से परिवार में खुशी है। प्रत्युष, जयपुर में ईएनटी अस्पताल संचालित करने वाले डॉ. देशबंधु जैन एवं डॉ. स्वाति जैन के पुत्र हैं। जबकि देवली के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विमल कुमार जैन के पौत्र हैं। परिवार में चिकित्सा पेशे की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। डॉ. विमल कुमार जैन के बाद उनके पुत्र डॉ. देशबंधु जैन ने चिकित्सा सेवा की इस विरासत को आगे बढ़ाया और अब प्रत्युष भी उसी राह पर चलते हुए परिवार की तीसरी पीढ़ी के डॉक्टर बनने जा रहे हैं। जबकि परिवार के अन्य सदस्य डॉ. शीलभद्र जैन चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं, जबकि डॉ. स्वस्ति जैन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। प्रत्युष के चयन के बाद उक्त परिवार में चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 6 होने जा रही है। लिहाजा दादा और पिता के बाद अब पुत्र भी डॉक्टर बनेगा। प्रत्युष ने जयपुर में एलन कोचिंग संस्थान से तैयारी कर यह सफलता हासिल की। उनके पिता डॉ. देशबंधु जैन ने बताया कि प्रत्युष का लक्ष्य एमबीबीएस करने के बाद डर्मेटोलॉजी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) के क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सक बनना है। इसे लेकर माता डॉ. स्वाति जैन एवं पिता डॉ. देशबंधु जैन ने प्रत्युष को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।