Norat Mal Nama
16-Oct-2026
*नवरात्रि पर सखी सहेली शाखा देवली ने 101 बच्चों को कराया कन्या भोज, फल व उपहार वितरित किए*
नवरात्रि के पावन पर्व पर सखी सहेली शाखा देवली द्वारा आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 101 बच्चों को भोजन कराया गया तथा फल और उपहार वितरित किए गए। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक नवरात्रि में कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी यह सेवा कार्य श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नवरात्रि पर्व का महत्व समझाया गया। उन्हें बताया गया कि नवरात्रि में कन्याओं को माता रानी का स्वरूप तथा बालकों को भैरव स्वरूप मानकर उनकी पूजा एवं सेवा की जाती है। यह पर्व हमें श्रद्धा, भक्ति, सेवा और अच्छे संस्कारों की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर नीतू मंगल, वंदना तोषनीवाल, नीलम मनचंदा, सुशील गर्ग, सुशीला टांक, मनीषा सेठी, रिंकू मंगल, इंदिरा सोनी, आशु सेन, बबीता गोयल, स्मिता शर्मा एवं मोनिका जैन,सरोज सिंघल उपस्थित रहीं।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना तथा समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देना रहा।