Breaking News
Friday, 16-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, देवली में डांडिया उत्सव की धूम,

Norat Mal Nama 16-Oct-2026
आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, देवली में डांडिया उत्सव की धूम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जमकर किया नृत्य *देवली, 16 अक्टूबर 2026।* आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल, देवली में शुक्रवार को डांडिया उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 2 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर शानदार डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर तथा मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती विमला मंगल, निदेशक मोहित अग्रवाल, सह-निदेशक रेखा मंगल, प्रधानाचार्या राजेन्द्र कौर तथा सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों एवं विद्यालय के पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रियंका सिंह, डॉ. अमृत कौर, डॉ. नेहा जैन, रितु जिंदल और मनाली गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भाग लिया। प्रियंका सिंह ने विद्यार्थियों को डांडिया और नवरात्रि के महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, विद्यालय की सह-निदेशक रेखा मंगल ने मां दुर्गा को नमन करते हुए बच्चों को नवरात्रि के महत्व से परिचित कराया। • इस अवसर पर तीन समूहों में आयोजित हुई प्रतियोगिता* डांडिया प्रतियोगिता को तीन समूहों में विभाजित किया गया। प्रथम समूह में कक्षा 2 से 5, द्वितीय समूह में कक्षा 6 से 8 तथा तृतीय समूह में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, तालमेल और प्रस्तुति के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। प्रत्येक समूह में ‘बेस्ट ड्रेस-अप’ और ‘बेस्ट डांस परफॉर्मेंस’ श्रेणियों में पुरस्कार निर्धारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ डांडिया नृत्य किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के साथ नृत्य में भाग लेकर उत्सव का आनंद लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों और संगीत से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नवरात्रि के महत्व और डांडिया की परंपरा से परिचित कराना था। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या राजेन्द्र कौर ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस प्रकार डांडिया उत्सव उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

Previous News

Top News