Breaking News
Friday, 16-Oct-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली,डांडिया कार्यक्रम में अभद्र कमेंट्स करने पर युवक गिरफ्तार

Norat Mal Nama 16-Oct-2026
डांडिया कार्यक्रम में अभद्र कमेंट्स करने पर युवक गिरफ्तार महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक देवली ,शहर के अटल उद्यान में गुरुवार रात आयोजित डांडिया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं पर फब्तियां कसने व अभद्र कमेंट्स करने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। कालिका यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने बताया कि यूनिट ने राहुल पुत्र राजपाल वर्मा निवासी राजमहल थाना दूनी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। वहीं यहां पर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली ने डांडिया कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के तरीके बताए गए। साथ ही राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया समझाकर स्क्रीन पर लाइव प्रदर्शन किया गया। पुलिस ने हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने और सतर्क रहने की बात बताई।

Previous News

Top News