Norat Mal Nama
06-Apr-2026
ओवरलोड वाहनों से लोग परेशान, डंपर रोककर जताया विरोध
देवली ,जयपुर रोड स्थित इमानुएल मिशन स्कूल के पास वाली कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को ओवरलोड वाहनों के अवैध आवागमन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।आक्रोशित लोगों ने गिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंपर को रोक लिया
कॉलोनीवासियों का आरोप है कि उनके द्वारा निजी प्रयासों से बनाई गई सड़क पर दिनभर भारी ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिससे न केवल सड़क क्षतिग्रस्त हो रही हैआए दिन बिजली के तार टूटने और दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। डंपर मालिकों और चालकों को बार-बार समझाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर आज आक्रोशित लोगों ने गिट्टी से भरे एक ओवरलोड डंपर को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची
कालोनी निवासियो ने पुलिस ड्यूटी ऑफिसर को लिखित में ज्ञापन सोपा ओर डंपर द्वारा तोड़े गए रोड को ठीक करवाने की मांग की
इस दौरान मौके पर मनोज शर्मा, सत्येंद्र सिंह, विजय कुमार, भंवरलाल, लवली, छीतर लाल समेत कई कॉलोनीवासी मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस को पत्र सौंपकर बताया कि क्रेशर के ये वाहन कॉलोनी की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बन गए हैं। निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन ओवरलोड वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए और कॉलोनी की सड़कों पर इनके प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाएं।