Breaking News
Tuesday, 20-May-2025
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली, सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा देवली में 29 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

Norat Mal Nama 28-Apr-2025
1. वैदिक विद्यालय और परशुराम भवन के शिलान्यास सहित शोभायात्रा व सामूहिक भोज 29 को देवली, सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा देवली में 29 अप्रैल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12:15 बजे नेवर बाग बालाजी मंदिर के ठीक सामने भामाशाह टीलावत परिवार द्वारा निःशुल्क प्राप्त भूमि पर वैदिक विद्यालय एवं परशुराम भवन का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, अध्यक्षता जहाजपुर प्रधान कौशल्या किशोर शर्मा होंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि देवली नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, जहाजपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष राजीव कांटिया तथा भामाशाह एवं समाजसेवी नवल किशोर शर्मा होंगे। वैदिक विद्यालय एवं परशुराम भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष भी किशोर शर्मा ही हैं। तत्पश्चात 3 बजे देवली, देवली गांव, दौलता, कुंचलवाड़ा, हनुमान नगर, ऊंचा सहित क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं का परशुराम सर्किल पर एकत्रितकरण होगा, जहां पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी, तथा 4 बजे परशुराम सर्किल से शोभायात्रा शुरू होगी। शोभायात्रा स्टेट बैंक चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए छतरी चौराहा होते हुए जहाजपुर चुंगी नाके से अटल उद्यान स्थित टीन शेड प्लेटफार्म पर विसर्जित होगी। टीन शेड प्लेटफार्म पर ही सभी ब्राह्मण बंधुओं का सामूहिक भोज का आयोजन होगा।

Previous News

Top News