Breaking News
Monday, 27-Apr-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इस कहावत को देवली में एक विवाह समारोह ने चरितार्थ कर दिया। मुस्लिम बेटी के निकाह का खर्च उठाया, रिश्तो में घुली मोहब्बत

Norat Mal Nama 26-Apr-2026
मुस्लिम बेटी के निकाह का खर्च उठाया, रिश्तो में घुली मोहब्बत देवली ,मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, इस कहावत को देवली में एक विवाह समारोह ने चरितार्थ कर दिया। मुस्लिम बेटी के निकाह का खर्च उठाया, रिश्तो में घुली मोहब्बत हाल ही में देवली की बेटी जनेफ़ का निकाह केकड़ी निवासी शुब्राती पठान के साथ पूरे हर्षोल्लास से संपन्न हुआ, आयोजन में खास बात यह है कि समाजसेवी रामसिंह शक्तावत का पूरा सहयोग रहा। उन्होंने रुबीना अंसारी की पुत्री के इस निकाह का पूरा खर्च स्वयं वहन कर समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। समारोह में हर धर्म और वर्ग के लोग मौजूद थे। विदाई के समय न केवल परिवार बल्कि उपस्थित हर एक की आंखें नम थीं। रामसिंह के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। यह आयोजन संदेश दे गया कि मानवता और प्रेम किसी भी दीवार से कहीं ऊपर हैं। इस भावुक पल ने साबित किया कि जब समाज एकजुट होता है, तो खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।

Previous News

Top News