Norat Mal Nama
24-May-2026
देवली,भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर 10 वें सत्र में वैचारिक और सांगठनिक मजबूती पर हुआ 10वें सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने की व मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला प्रमुख एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी रहे
देवली, टोंक जिला भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में देवली शहर के कोटा रोड स्थित कानगढ़ पैलेस में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस महत्वपूर्ण शिविर के दौरान कुल तय 11 सत्रों में से दूसरे दिन तक 10 सत्रों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
10वें सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने की व मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला प्रमुख एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी रहे
प्रशिक्षण शिविर के 10वें सत्र में पार्टी की रीति-नीति और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस विशेष सत्र की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश माहुर ने की, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुशासन और संगठन की मजबूती पर बल दिया।
शिविर के इस 10वें सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला प्रमुख एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता चौधरी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन की रीढ़ होते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और वैचारिक स्पष्टता का संचार होता है। दो दिनों तक चले इस आवासीय शिविर में जिलेभर से आए प्रमुख पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जहां सभी के रुकने और प्रशिक्षण की व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। शिविर के समापन सत्र के साथ ही इस दो दिवसीय सांगठनिक महामंथन का विधिवत समापन होगा।