Norat Mal Nama
23-Mar-2026
देवली, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा का देवली आने पर भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में जेसीबी से पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष को 51 किलो फूलों की माला पहनाई और भगवान श्रीराम की तस्वीर व हनुमान जी का गदा भेंटकर अभिनंदन किया। मुख्य मार्ग से विश्राम गृह तक कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से पुष्प वर्षा की और ढोल-नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ जुलूस निकाला। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए जल्द कार्यकारिणी घोषित करने और युवाओं के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है, जिनके सहयोग से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। यहां जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, भाजयुमो महामंत्री दक्ष जेन , मंडल अध्यक्ष अंकित जैन, मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली, राकेश ओसवाल, नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, हनुमान बालसोरा, लोकेश ग्वाला और सुनील ग्वाला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।