Breaking News
Friday, 20-Mar-2026
Khabr Nama Rajasthan

Office Address

नोरत मल नामा देवली,टोंक राजस्थान
304804

Phone Number

+91 92148 31871

देवली ,क्षेत्र के सांवरिया सेठ श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी रोडवेज बस सेवा आगामी एक अप्रैल से विधिवत र

Norat Mal Nama 20-Mar-2026
देवली से सांवरिया सेठ के लिए बस सेवा 12 दिन बाद होगी शुरू देवली ,क्षेत्र के सांवरिया सेठ श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। देवली से चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवरिया सेठ (मंडफिया) के लिए बहुप्रतीक्षित सीधी रोडवेज बस सेवा आगामी एक अप्रैल से विधिवत रूप से शुरू होने जा रही है। देवली रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि इस मार्ग के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम, बूंदी आगार को नई बस उपलब्ध हो गई है, जो वर्तमान में बूंदी डिपो में खड़ी है। यह बस 3×2 सीट पैटर्न की एकदम नई बस होगी। बूंदी आगार के मुख्य प्रबंधक घनश्याम गौड़ द्वारा जारी आदेशों के तहत यह बस प्रतिदिन संचालित की जाएगी। शेड्यूल के अनुसार यह बस प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे बूंदी से रवाना होकर 5:45 बजे देवली पहुंचेगी। इसके बाद जहाजपुर, शाहपुरा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ होते हुए सुबह 10:40 बजे सांवरिया जी पहुंचेगी। वापसी में यही बस सांवरिया जी से दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से शाम 6:20 बजे पुनः देवली पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि श्री व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने पिछले दिनों मुख्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर इस बस सेवा को शुरू करने की मांग की थी। महासंघ के आग्रह और यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए विभाग ने यह नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे अब श्रद्धालुओं को सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए सुलभ परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

Previous News

Top News