Norat Mal Nama
17-Oct-2026
डांडिया महोत्सव, आयोजन के साथ विजेताओं को किया पुरस्कृत
देवली ,नगर पालिका मंडल देवली के 9 दिवसीय डांडिया महोत्सव के पांचवें दिन भी उत्साह और उमंग का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि पार्षद कुलदीप चौधरी, विनोद साहू एवं विष्णु कुमार टेलर ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर की। पार्षद कुलदीप चौधरी ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना और लोगों को उत्सव से जोड़ना है। इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की देवली शाखा ‘सखी सहेली’ की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समिति की निवर्तमान अध्यक्ष नीतू मंगल, उपाध्यक्ष निधि गर्ग, कोषाध्यक्ष मोनिका सुराना तथा सदस्य आशु सेन, इंदिरा सोनी, सुशीला गर्ग एवं सीना जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार सौपे। महोत्सव में बढ़ती भागीदारी से आयोजन की रौनक लगातार बढ़ रही है।